हर प्रकार की पुरुष प्रजाति को समर्पित .
पहला साल ..
- मेरी साड़ी से मैचिंग की शर्ट नहीं पहन सकते थे क्या ..
- शादी हो चुकी है .. हालात बदल चुके है तुम कब बदलोगे
- और ये अपने दोस्त बदलो .. पता नहीं कहाँ से उठा कर लाये हो
2 - 5 साल
- मेरे घर जा कर थोड़ी बात कर लिया करो.. कब तक दामाद बने रहोगे .
- घर की ज़िम्मेदारी उठाना चालू करो.. कुछ पता है दूध , सब्ज़ी के बारे में..
- और ये अपने दोस्त बदलो .. पता नहीं कहाँ से उठा कर लाये हो ...
5 - 10 साल
- पिछली बार पिक्चर देखने कब गए थे कुछ याद है
- ये बच्चे दोनों के है कुछ पता है बड़ा वाला कौनसी क्लास में है
- और ये अपने दोस्त बदलो .. पता नहीं कहाँ से उठा कर लाये हो ..
10 - 20 साल (हर दिन एक जैसे ही लगेगा)
- कभी कुछ पूजा पाठ कर लिया करो
- 2 बर्तन धो कर एहसान मत दिखाया करो
- और ये अपने दोस्त बदलो .. पता नहीं कहाँ से उठा कर लाये हो ..
20 +
- ये चश्मा क्यों नहीं ठीक करवाते आज फिर पालक ठीक से साफ़ नहीं किया
- ये मटर पड़ी हुई नहीं दिख रही कब छीलोगे
- और ये अपने दोस्त बदलो .. पता नहीं कहाँ से उठा कर लाये हो ..